मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार में माफिया थानों, तहसीलों, जिलों के संसाधनों और गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर हाहाकार मचाते थे। अपराधी बेखौफ घूमते थे और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। सीएम योगी ने कहा कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। अब माफिया या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई की गई है और कानून का राज स्थापित हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज गरीबों की जमीनें सुरक्षित हैं, व्यापारियों को सुरक्षा मिल रही है और निवेशक प्रदेश में आकर उद्योग लगा रहे हैं। यूपी अब दंगों से नहीं, विकास और सुशासन से पहचाना जा रहा है। योगी ने दोहराया – “अब यूपी में माफियाराज नहीं, कानून का राज है।”

