भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की ताजा बैठक के फैसलों की घोषणा कर दी है। आरबीआई ने रेपो रेट को 5.5% पर स्थिर रखने का फैसला किया है। यह निर्णय मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। गवर्नर ने बताया कि इस साल अब तक कुल 1 प्रतिशत की रेपो रेट में कटौती की जा चुकी है – फरवरी, अप्रैल और जून में क्रमश: 0.25%, 0.25% और 0.50% की कटौती हुई थी। आरबीआई ने खुदरा महंगाई दर के अनुमान को घटाकर

3.1% कर दिया है, जो पहले 3.7% था। MPC ने कहा कि मुद्रास्फीति पर नियंत्रण बना हुआ है, लेकिन खाद्य कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। साथ ही, SDF रेट को 5.25% और MSF रेट को 5.75% पर स्थिर रखा गया है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% पर बरकरार है। आरबीआई का मानना है कि मानसून की अच्छी प्रगति से अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी।

