
AI की दुनिया से बड़ी खबर! OpenAI अब ChatGPT का एक नया सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान ‘GO’ लाने की तैयारी में है। फिलहाल ChatGPT के दो प्लान — Plus ($20/माह) और Pro ($200/माह) मौजूद हैं, लेकिन अब ‘GO’ प्लान को किफायती विकल्प के तौर पर पेश किया जा सकता है। एक टिप्सटर ने ‘X’ पर चैटजीपीटी वेब ऐप के कोड का स्क्रीनशॉट शेयर कर इस नए प्लान की जानकारी दी है। ‘GO’ प्लान में संभवतः o3 और o4-mini-high जैसे मॉडल्स का एक्सेस मिल सकता है, लेकिन इसमें एजेंट या सोरा जैसे एडवांस फीचर्स नहीं होंगे। साथ ही, चैटजीपीटी में अब ‘Favourites’ और ‘Pin Chat’ जैसे नए फीचर्स भी कुछ यूजर्स के लिए टेस्टिंग में हैं। इस बीच, OpenAI अपने सबसे एडवांस मॉडल GPT-5 को भी लॉन्च करने की तैयारी में जुटा है, जो मल्टीमॉडल क्षमताओं से लैस होगा।

