
भारत को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का रुख एकदम से बदला-बदला नजर आ रहा है. पहले भारत पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाया और फिर धमकी देते हुए रूस के साथ कारोबार करने पर जुर्माने की लगातार धमकियां दे रहे हैं. खास बात ये है कि पहले जो अमेरिका भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए मनाता नजर आ रहा था, तो अब आखिर ये कारोबार बंद करने के लिए भारत को आंख क्यों दिखा रहा है. ये जानना बेहद जरूरी है कि आखिर Donald Trump को भारत से दिक्कत क्या और क्यों होने लगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत से कई कारणों से नाराज हैं, जिनमें से तीन प्रमुख कारण हैं: ट्रंप को यह पसंद नहीं है कि भारत रूस से तेल आयात कर रहा है. – ट्रंप का मानना है कि भारत अमेरिका से ज्यादा व्यापार करता है, लेकिन अमेरिका को उतना व्यापार नहीं मिलता है. – ट्रंप को लगता है कि भारत यूक्रेन युद्ध में रूस का समर्थन कर रहा है, जो अमेरिकी हितों के विरुद्ध है . इन कारणों से ट्रंप भारत पर दबाव बना रहे हैं और टैरिफ बढ़ाने की धमकी दे रहे हैं लेकिन भारत ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा ।

