उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक आध्यात्मिक और मनमोहक दृश्य सामने आया है। यहां परमार्थ निकेतन आश्रम के आरती स्थल पर गंगा नदी का जल स्तर इतना बढ़ गया कि उसने भगवान शिव की भव्य मूर्ति को छू लिया। यह दृश्य न सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए दिव्य अनुभव रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। गंगा की लहरों का भगवान शिव के चरणों को स्पर्श करना लोगों के लिए आस्था और भावुकता का प्रतीक बन गया। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि गंगा का जलस्तर सामान्य से

ऊपर है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। परमार्थ निकेतन में रोजाना होने वाली गंगा आरती भी इसी स्थल पर होती है, जहां यह शिव प्रतिमा स्थापित है। भक्त इसे ईश्वरीय संकेत और पुण्य का अवसर मानकर भारी संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

