भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा समाप्त हो चुका है, और अब टीम को कुछ दिनों का ब्रेक मिला है। आगामी मैचों की बात करें, तो भारतीय टीम का अगला असाइनमेंट सितंबर में निर्धारित एशिया कप है, जिसके मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात के दो शहरों अबू धाबी और दुबई में खेले जाएंगे। एशिया कप में भारत को पाकिस्तान, यूएई और ओमान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। भारतीय टीम का एशिया कप 2025 में पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई से होगा, उसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला होगा। भारत का आखिरी ग्रुप मैच 19 सितंबर को अबू धाबी में ओमान से होगा। इसके अलावा, वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी, जिसमें दोनों टीमों के

बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, और दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा भी होगा, जिसमें तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी। इसके बाद, पांच मैचों की टी20 सीरीज 29 अक्टूबर से शुरू होगी। साल 2025 का आखिरी मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 19 दिसंबर को टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला होगा।

