तेज प्रताप यादव ने किया VVIP पार्टी से गठबंधन 

तेज प्रताप यादव ने किया VVIP पार्टी से गठबंधन 

बिहार की सियासत में एक नया मोड़ — पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने VVIP पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। पटना में मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि यह गठबंधन नैतिक मूल्यों और युवाओं के भविष्य के लिए है। उन्होंने कहा कि बिहार को नई दिशा देने के लिए यह कदम जरूरी था। VVIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने इस गठबंधन को राजनीतिक मजबूती करार दिया और कहा कि साथ मिलकर 2025 विधानसभा चुनाव में नया समीकरण तैयार किया जाएगा। हालांकि, आरजेडी खेमे से इस गठबंधन पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। बिहार की राजनीति में तेज प्रताप की यह नई चाल अब क्या रंग लाएगी, सबकी नजरें टिकी हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *