
झारखंड के गुमला ज़िले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का वांछित आतंकी मार्टिन केरकेट्टा पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। एसपी गुमला के मुताबिक, केरकेट्टा पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस को कामडारा इलाके में उसकी मौजूदगी की सूचना मिली थी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, केरकेट्टा ने अपने साथियों संग गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मार्टिन मारा गया। उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई है। ऑपरेशन अभी जारी है। इससे पहले 26 जुलाई को भी JJMP से जुड़े तीन उग्रवादी गुमला पुलिस और झारखंड जगुआर के संयुक्त ऑपरेशन में मारे गए थे। उनके पास से AK-47 और इंसास राइफलें मिलीं। वहीं, 2013 के माओवादी हमले में दोषियों को मिली मौत की सजा पर झारखंड हाईकोर्ट ने हाल ही में खंडित फैसला सुनाया है।

