वंदे मातरम के साथ शुरू हुई CM मोहन यादव की कैबिनेट बैठक

वंदे मातरम के साथ शुरू हुई CM मोहन यादव की कैबिनेट बैठक

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसकी शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ की गई। यह बैठक विधानसभा स्थित समिति कक्ष क्रमांक-1 में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में हुई, जहां मंत्रियों ने वंदे मातरम के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और प्रदेश हित में कई फैसलों पर मुहर भी लगाई गई। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों से जनसेवा को प्राथमिकता देने और शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुँचाने की अपील की। देशभक्ति और सेवा भाव की मिसाल बनी ये बैठक, जनकल्याण की दिशा में एक और कदम है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *