उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से मचा हाहाकार 

उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से मचा हाहाकार 

उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर — उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने की घटना से हाहाकार मच गया है। तेज बारिश के बीच अचानक आए पानी के सैलाब ने गांव को अपनी चपेट में ले लिया। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं और भारी नुकसान की आशंका है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। स्थानीय निवासी ने बताया, “पानी नाले की तरह नहीं, समंदर की तरह आया। सबकुछ बहा ले गया।” SDRF और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। सरकार ने हालात पर नजर रखने और तेजी से राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। धराली की ये त्रासदी एक और पहाड़ी संकट की गवाही बन गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *