
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, व्यापार, रक्षा और समुद्री सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान भारत और फिलीपींस के बीच आपसी समझ और सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर सहमति बनी। इस बातचीत को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों के मद्देनज़र बेहद अहम माना जा रहा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में कई अहम समझौते भी हुए हैं। भारत-फिलीपींस संबंधों में ये मुलाकात एक नया मोड़ साबित हो सकती है।

