दिल्ली में कूटनीतिक संबंधों की नई शुरुआत देखने को मिली। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में हुए इस स्वागत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रथम महिला लुईस मार्कोस भी मौजूद रहीं। भव्य गार्ड ऑफ ऑनर और राष्ट्रीय धुनों के बीच मेहमानों का स्वागत हुआ। फिलीपींस राष्ट्रपति की ये भारत यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक और व्यापारिक सहयोग को और मज़बूत करने की दिशा में अहम

मानी जा रही है। इसके बाद राष्ट्रपति मार्कोस हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। भारत और फिलीपींस की यह मुलाकात एशिया में सहयोग और स्थिरता का नया अध्याय लिख सकती है।

