उत्तराखंड के हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर – गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है और खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर 293.10 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 294 मीटर है। प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने को कहा

है। स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। लगातार बारिश और पहाड़ों से आ रहे पानी के कारण जलस्तर में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है। गंगा के घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और घाटों के आसपास आवाजाही पर भी निगरानी रखी जा रही है। एक छोटी सी चूक, बड़ी अनहोनी में बदल सकती है — सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

