उत्तर प्रदेश में मॉनसून कहर बनकर टूटा है। 21 जिलों में बाढ़ का प्रकोप है, और 11 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सबसे भयावह तस्वीरें प्रयागराज से सामने आई हैं। गंगा और यमुना का पानी उफान पर है। संगम क्षेत्र जलमग्न हो चुका है। ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि घरों, मंदिरों, आश्रमों और दुकानों तक

पानी भर चुका है। सड़कों पर नावें चल रही हैं। लोग पलायन कर रहे हैं। NDRF और SDRF टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। डीएम मनीष वर्मा खुद ग्राउंड जीरो पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। गंगा-यमुना की इस तबाही ने प्रयागराज में त्राहिमाम मचा दिया है।

