
राज्यसभा में उस वक्त गरमागर्मी बढ़ गई जब विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभापति से तीखा सवाल पूछ लिया। खड़गे ने कहा – “ये सदन आप चला रहे हैं या अमित शाह चला रहे हैं?” यह टिप्पणी उस समय आई जब सदन की कार्यवाही को लेकर विपक्ष ने असहमति जताई और गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी का जिक्र किया। खड़गे ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को बोलने का अधिकार है, लेकिन सरकार सिर्फ अपनी बात सुनवाना चाहती है। सत्तापक्ष ने खड़गे की टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया और सदन की गरिमा बनाए रखने की मांग की। सदन में ये सवाल अब राजनीतिक बहस का नया मुद्दा बन गया है।

