दिल्ली विधानसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ को लेकर तीखी बहस हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। रेखा गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब था। उन्होंने पीएम मोदी को “हमारी बहनों की गरिमा के रक्षक” के रूप में बताया। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन पर तंज कसते हुए कहा – “एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो…”। “जया बच्चन का बयान महिलाओं का

अपमान है।” रेखा गुप्ता ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर भी निशाना साधा – कहा, “नाम इंडिया है, लेकिन बातों से पाकिस्तान के प्रवक्ता लगते हैं।” ऑपरेशन सिंदूर पर शुरू हुई बहस अब संसद से विधानसभाओं तक पहुंच चुकी है।

