प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खास पहल ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ ने इतिहास रच दिया है। इस कार्यक्रम का नाम अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने यह प्रमाणपत्र सौंपा। ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ को सिर्फ एक महीने में 3 करोड़ 53 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन मिले, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह अब सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। कार्यक्रम को 21

करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और जितिन प्रसाद ने इसे तकनीक और छात्रों के आत्मविश्वास का संगम बताया। 2018 में शुरू हुआ यह कार्यक्रम आज देशभर के छात्रों की प्रेरणा बन गया है।

