इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। जून महीने में भारत के 98 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को प्लेटफॉर्म से बैन कर दिया गया है। मेटा की जून कंप्लायेंस रिपोर्ट के मुताबिक, इन अकाउंट्स को अफवाह फैलाने, मिसयूज और नियमों के उल्लंघन के कारण हटाया गया। इनमें से करीब 19.79 लाख अकाउंट्स यूजर्स की रिपोर्टिंग पर एक्शन में आए। कंपनी को कुल 23,596 शिकायतें मिलीं, जिसमें से 1,001 पर कार्रवाई हुई। 16,069 अकाउंट्स को सीधे नियमों के उल्लंघन के चलते

बैन किया गया। WhatsApp का अब्यूज डिटेक्शन सिस्टम तीन चरणों – अकाउंट सेटअप, मैसेजिंग और रिएक्शन – पर काम करता है। डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड 2021 के तहत यह कार्रवाई की गई है। Meta समेत सभी बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों को हर महीने यह रिपोर्ट देना अनिवार्य है।

