कुदरा प्रखंड के सभी पंचायत स्तरीय विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर कुदरा के प्रखण्ड मुख्यालय सभागार में जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) मनोज कुमार पवन ने की अधिकारियों और जनप्रतिधियों के साथ की बैठक,15 वित्त षष्ठम वित्त से बनने वाली योजनाओं पर पैसे खर्च कर पंचायत के विकास का लिए जायजा और दिए कई दिशा निर्देश, जहां बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार,पवन, कुदरा बीडीओ धर्मेंद्र कुमार सिंह, मुखिया संघ जिलाध्यक धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू पंचायत सेवक सहित कई मुखिया तथा मुखिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं इस दौरान डीपीआरओ मनोज कुमार पवन ने बताया कि बिहार सरकार के योजना के द्वारा कुदरा प्रखंड के सभी पंचायतों में 15 वित्त एवं षष्ठम राज वित आयोग से की गई राशि खर्च एवं प्रगति को लेकर बैठक किया गया है। इसके साथ ही पंचायतों में लगे सोलर लाइट की स्थिति क्या है इसके लिए भी यह बैठक बुलाया गया है। मेन बैठक का उद्वेश्य है कि पंचायतों में सोलर लाइट कितना काम कर रहा है और 15 वित आयोग एवं षष्ठम राज आयोग से कितनी राशि खर्च की जा रही है।

इसके साथ ही पंचायतों में लगाया गया नल जल योजना के तहत उठने वाले बिजली बिल की बकाया राशि की भुक्तान करने को लेकर भी निर्णय लिया गया है। साथ ही 15 वित्त आयोग से बनाए जाने वाले नली गली नल जल यानि इस योजना से संबंधित सभी कार्यों को अच्छे से धरातल पर उतरने के लिए सभी पंचायत के मुखिया को निर्देश दिया गया है। आगे उन्होंने बताया कि मुख्य तौर पर पंचायतो में पंचायत भवन बनाना है जिसको लेकर कुदरा प्रखंड में तीन पंचायत भवन का शिलान्यास किया जाएगा, इसके साथ ही अभी दो पंचायतों में 15 अगस्त के अवसर पर 15 अगस्त तक पंचायत भवन का उद्घाटन किया जाएगा जो बन कर तैयार हो गया है। वहीं इस मामले पर मुखिया संघ के अध्यक्ष ने बताया कि आज हमारे पंचायती राज्य पदाधिकारी के द्वारा पंचायत की विकास के कार्यों को लेकर बैठक किया गया है, इसके साथ ही कई दिशा निर्देश दिया गया है। पंचायत के मुखिया लगातार पंचायत का विकास करने में लगे हुए हैं,जो भी सरकार के द्वारा पैसा आता है उन सभी योजनाओं पर कार्य किया जाता है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि अगर हमलोगों को षष्ठम राज वित आयोग के पैसे समय समय पर मिलता रहे तो हमलोग बाढ़ सुखाड़ में उन पैसे को खर्च कर पंचायत के लोगों को बेहतर सुविधाएं दे सकते हैं।

