
डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकी के बाद भारत ने अमेरिका को करारा जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ किया है कि भारत अब किसी की दादागिरी नहीं मानने वाला है । भारत ने कहा है कि रूस से तेल आयात पारंपरिक सप्लाई में बदलाव के कारण जरूरी था और अमेरिका ने इसे प्रोत्साहित किया था भारत का मकसद उपभोक्ताओं के लिए किफायती ऊर्जा सुनिश्चित करना है, जबकि आलोचक देश रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं। इसके अलावा, रूस ने भी ट्रंप की धमकी का जवाब दिया है और कहा है कि उसकी धमकियां काम करने वाली नहीं हैं रूस ने अमेरिका की नीतियों पर तीखा हमला किया है और कहा है कि अमेरिका अपनी वैश्विक प्रभुत्व की गिरावट को स्वीकार नहीं कर पा रहा है

