
पांच मैचों की रोमांचक टेस्ट श्रृंखला के आखिरी मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 6 रनों से हराकर न सिर्फ मैच, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों का दिल भी जीत इस ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेट के दिग्गजों और पूर्व खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की जुझारूपन, धैर्य और कौशल की जमकर सराहना की. इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य मिला था और चौथे दिन के खेल के अंत तक स्कोर था– 339 रन पर 6 विकेट. खेल को बारिश और खराब रोशनी ने रोक दिया. अंतिम दिन इंग्लैंड को मात्र 35 रन और बनाने थे, जबकि भारत को जीत के लिए 4 विकेट की दरकार थी. मुकाबला बेहद संतुलन में था, लेकिन मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने ऐसा कहर बरपाया कि इंग्लैंड की पूरी टीम 367 रनों पर सिमट गई और भारत को मिली ऐतिहासिक जीत. मोहम्मद सिराज ने जबरदस्त गेंदबाजी की और 104 रन देकर 5 अहम विकेट चटकाए, वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 126 रन देकर 4 विकेट निकाले. दोनों गेंदबाजों की जोड़ी ने इंग्लैंड की उम्मीदों को तहस-नहस कर दिया.

