आज मंगलवार 5 अगस्त को सोना महंगा हुआ। सोने का भाव हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में सोने का भाव 1000 रुपये तक महंगा हुआ है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों में सोना लगभग एक ही भाव पर ट्रेड कर रहा है। अगर चांदी की बात करें तो 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,12,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी लगभग कल के ही भाव पर कारोबार कर रहा है। सोने की कीमतें इसलिए बढ़ी हैं क्योंकि हाल ही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े कुछ आंकड़े

कमजोर रहे हैं। इसकी वजह से दुनिया भर के निवेशकों ने सोने की ओर रुख किया। इसके साथ ही, भारतीय रुपया भी कमजोर हुआ है, जिससे विदेश से सोना मंगवाना महंगा हो गया और घरेलू बाजार में इसकी कीमत बढ़ गई।

