दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए की अहम संसदीय बैठक में हिस्सा लेने संसद भवन पहुंचे। संसद के मानसून सत्र के बीच बुलाई गई इस बैठक में पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे। बैठक में सरकार की आगामी रणनीति, विधायी एजेंडा और हालिया ऑपरेशन सिंदूर व महादेव की सफलता पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में एनडीए सांसदों को सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों का जवाब देने और

जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को जोरदार ढंग से रखने के निर्देश दिए जा सकते हैं। एनडीए की यह बैठक न सिर्फ राजनीतिक बल्कि रणनीतिक रूप से भी काफी अहम मानी जा रही है।

