
बीते कई दिनों से हो रही बारिश ने उत्तर प्रदेश में असर दिखाना शुरू कर दिया है प्रयागराज में गंगा-यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कई घर-दुकान डूब गए हैं और लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ रहा है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। पिछले 24 घंटों में गंगा नदी के जलस्तर में लगभग आधा मीटर की वृद्धि हुई है, जिससे संगम क्षेत्र में पानी फैल गया है। यमुना नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है और कई निचले इलाकों में पानी घुस गया है । प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर स्थापित किए हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। लोगों को अपने घरों को खाली करने और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

