
धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर — सरायढेला थाना क्षेत्र के ढिबरा बस्ती में पुलिस ने अवैध शराब और गांजा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने मंगलवार सुबह ढिबरा बस्ती में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई अवैध शराब और गांजा बेचने वालों के खिलाफ की गई। छापेमारी के दौरान कई घरों से भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब और गांजा बरामद किया गया। कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई इलाके में नशा कारोबार पर लगाम लगाने के लिए की गई है और आगे भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे। ढिबरा बस्ती की ये रेड नशा कारोबारियों के खिलाफ एक सख्त संदेश है।

