
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के बाद अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने घोषणा की है कि इस रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों के खाते में ₹1250 की नियमित राशि के साथ ₹250 अतिरिक्त उपहार स्वरूप दिए जाएंगे। यानी इस बार कुल ₹1500 बहनों के खाते में ट्रांसफर होंगे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है। उन्होंने वादा किया कि साल 2028 तक यह राशि बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह कर दी जाएगी। सरकार की इस घोषणा से लाखों महिलाएं लाभान्वित होंगी। रक्षाबंधन जैसे पर्व पर इस तोहफे को सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। यह घोषणा बहनों के चेहरों पर मुस्कान लाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री की महिला सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

