दिल्ली से बड़ी खबर – एनडीए संसदीय दल की बैठक में आज जोश और गर्व का माहौल देखने को मिला। ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की शानदार सफलता के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में पहुंचे, तो पूरा हॉल ‘हर हर महादेव’ के नारों से गूंज उठा। सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पीएम का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों को धन्यवाद दिया और कहा कि भारत अब सिर्फ देखता नहीं, ज़रूरत पड़ने पर जवाब देना भी जानता है। उन्होंने ऑपरेशन्स को सुरक्षा बलों

की वीरता और सरकार की रणनीतिक क्षमता का उदाहरण बताया। बैठक में एनडीए की एकजुटता और भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई। देश की सुरक्षा और सम्मान के इस पल ने हर नागरिक का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।

