उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर – केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तेज़ बारिश के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। घटना सीतापुर के पास की है, जहां तेज़ बारिश के दौरान पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े बोल्डर गिरने लगे। यात्रा मार्ग पर चल रही भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। सबसे बड़ी राहत की बात ये रही कि एक दुकानदार समय रहते भाग गया और उसकी जान बच गई। यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण इलाके में

भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने फिलहाल यात्रियों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी है। बारिश और पहाड़ों का ये खतरनाक मेल एक बार फिर चेतावनी दे गया है – सावधानी ही सुरक्षा है।

