
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने तेजस्वी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि “संदेह की स्थिति खुद विपक्ष बना रहा है।” चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। इसके तुरंत बाद चुनाव आयोग ने पूरे रिकॉर्ड सार्वजनिक किए, जिसमें तेजस्वी का नाम भी मौजूद था। इस पर चिराग ने पलटवार करते हुए पूछा, “क्या तेजस्वी यादव के पास दो वोटर ID हैं?” उन्होंने इसे गंभीर मामला बताया और कहा कि अगर ऐसा है तो यह न केवल चुनाव आयोग के लिए, बल्कि पूरे विपक्ष के लिए चिंता का विषय है। चिराग ने तेजस्वी पर वोटों की नकल का अप्रत्यक्ष आरोप भी लगाया और कहा कि जिन आरोपों को उन्होंने उठाया, वे उन्हीं पर लागू हो सकते हैं।

