दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। लंबी बीमारी के बाद शिबू सोरेन का आज निधन हो गया। वे झारखंड की राजनीति के एक अहम स्तंभ थे और आदिवासी समुदाय की आवाज़ माने जाते थे। उनके निधन पर राजनीतिक

गलियारों से लेकर आम जनता तक शोक की लहर दौड़ गई है। पीएम मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और विपक्षी नेता भी अस्पताल पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक रहे और उन्होंने झारखंड के गठन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

