उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश की बहन-बेटियों को खास तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि 8 से 10 अगस्त तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) और नगर विकास विभाग की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के संकल्प को और मजबूत करेगी। इस योजना के तहत

महिलाएं राज्यभर में किसी भी सरकारी बस सेवा में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। सरकार के इस फैसले को महिलाओं और सामाजिक संगठनों द्वारा सराहा जा रहा है। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक पर्व पर यह कदम महिलाओं को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने में मदद करेगा और सामाजिक जुड़ाव को भी मजबूत बनाएगा।

