पाकिस्तान में भीषण बाढ़, सैकड़ों जानें गईं, हज़ारों प्रभावित

पाकिस्तान में भीषण बाढ़, सैकड़ों जानें गईं, हज़ारों प्रभावित

पाकिस्तान इन दिनों भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी एनडीएमए के मुताबिक, 26 जून से शुरू हुई बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 299 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 140 बच्चे शामिल हैं। वहीं, 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ ने करीब 1,676 घरों को नुकसान पहुंचाया है। इनमें 562 घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं, जबकि 1,114 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। साथ ही, 400 से ज्यादा पशु भी बाढ़ में मारे गए हैं। एनडीएमए ने अब तक 223 बचाव अभियान चलाए हैं, जिनके जरिए 2,880 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। राहत कार्यों के तहत 13,400 से अधिक जरूरी वस्तुएं भी वितरित की गई हैं। फिलहाल पाकिस्तान के कई हिस्सों में बाढ़ का कहर जारी है और अगले कुछ दिनों में और बारिश की चेतावनी दी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *