
भारत में सुपरकार का शौक एक नया ट्रेंड बन चुका है, लेकिन इस बार एक Lamborghini Aventador सुर्खियों में है — किसी रफ्तार या रॉयल्टी के लिए नहीं, बल्कि आग की लपटों में घिरने के लिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इस महंगी कार के पिछले हिस्से में आग लगी दिख रही है, जहां इंजन होता है। लोग फायर एक्सटिंग्विशर और बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। सड़क पर खड़ी इस कार की वजह से ट्रैफिक भी बाधित हुआ। राहत की बात ये रही कि किसी को चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि यह कार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संजीव की है, जिनके दो लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है, जांच जारी है। यूज़र्स कमेंट में जहां शॉक इमोजी भेज रहे हैं, वहीं कुछ इसे मॉडिफिकेशन का नतीजा बता रहे हैं।

