गुजरात के भावनगर जिले से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। तलाजा के बांभोर गांव में एक युवक फोटा खींचने के चक्कर में शेर के बेहद करीब पहुंच गया। शेर उस वक्त अपने शिकार को खा रहा था, लेकिन युवक को अपनी जान की परवाह नहीं थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक शेर के कुछ ही कदमों की दूरी पर खड़ा होकर तस्वीरें खींच रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, ये घटना कुछ दिन पुरानी है और वायरल वीडियो के बाद वन विभाग हरकत में आया है। शेरों के क्षेत्र में इस तरह

घुसपैठ करना न सिर्फ खतरनाक है, बल्कि वन्यजीव सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन भी है। विशेषज्ञों ने इसे “खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना” हरकत बताया है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है
