बिहार के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के जवनिया गांव में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच माननीय नेता श्री तेज प्रताप यादव जी बाढ़ प्रभावितों का हालचाल लेने खुद गांव पहुंचे। तेज प्रताप यादव ने पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया और लोगों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन से भी राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील की। तेज प्रताप ने कहा कि बाढ़ की त्रासदी में जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और राजद परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा है। गांव में

पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। राहत सामग्री के रूप में राशन, पीने का पानी, दवाएं और तिरपाल वितरित किए गए। तेज प्रताप यादव का यह मानवीय प्रयास गांववासियों के लिए राहत भरा क्षण रहा।

