कई यूज़र्स ने शिकायत की है कि ChatGPT के साथ की गई उनकी निजी बातचीत गूगल पर सर्च में दिखाई दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI ने हाल ही में एक “शेयर चैट” फीचर एक्टिव किया था। इस फीचर के ज़रिए चैट्स का लिंक बनता था, जो गूगल जैसे सर्च इंजन में इंडेक्स हो गया। यूज़र्स का कहना है कि वे चैटजीपीटी पर मेंटल हेल्थ, फिजिकल अब्यूज और करियर से जुड़ी संवेदनशील बातें शेयर करते हैं। ऐसे में इन चैट्स का पब्लिक होना चिंता का विषय है। हालांकि, OpenAI ने इस फीचर को अब

डिसेबल कर दिया है और गूगल से लिंक हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक्सपर्ट्स की सलाह है — ChatGPT पर निजी जानकारी साझा करने से बचें और “Chat History” को सेटिंग्स में जाकर बंद कर दें।

