सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी को लेकर कड़ी फटकार लगाई है। मामला 2022 में भारत-चीन झड़प के बाद राहुल गांधी द्वारा दिए गए उस बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा — “आपको ये जानकारी कहां से मिली? अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो ऐसी बातें नहीं कहेंगे।” कोर्ट ने यह भी कहा कि बतौर विपक्ष के नेता, राहुल गांधी को अपनी बात संसद में रखनी

चाहिए, सोशल मीडिया पर नहीं। यह टिप्पणी राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक पूर्व सैनिक के हवाले से की थी। इसी बयान पर चल रहे मानहानि मामले में समन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है।

