PM मोदी 10 अगस्त को करेंगे बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन 

PM मोदी 10 अगस्त को करेंगे बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे। ये 19.15 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर शहर के दक्षिणी हिस्से — राष्ट्रीय विद्यालय रोड को बोम्मासंद्रा से जोड़ेगा, जिसमें कुल 16 स्टेशन होंगे। इस रूट के शुरू होते ही बेंगलुरु का मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 96.1 किलोमीटर हो जाएगा। 5057 करोड़ रुपये की लागत से बनी ये लाइन सिल्क बोर्ड और इलेक्ट्रॉनिक सिटी जैसे व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक को कम करने में अहम भूमिका निभाएगी। इस रूट पर रोज़ाना करीब 8 लाख यात्रियों के सफर करने की उम्मीद है। इंफोसिस और बायोकॉन ने दो मेट्रो स्टेशनों के निर्माण के लिए फंडिंग की है। हर 25 मिनट में तीन ड्राइवरलेस ट्रेनें चलेंगी। इसी कार्यक्रम में पीएम मोदी मेट्रो के तीसरे फेज — ऑरेंज लाइन की भी आधारशिला रखेंगे, जिसकी अनुमानित लागत 15,611 करोड़ रुपये है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *