यमन के अबयान प्रांत में समुद्र तट के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। रविवार को एक नौका के पलटने से अफ्रीकी मूल के कम से कम 68 प्रवासियों की मौत हो गई, जबकि 74 अब भी लापता हैं। संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी IOM के मुताबिक, इथियोपिया के 154 प्रवासियों को ले जा रही नौका यमन के तट के पास डूब गई। सिर्फ 12 लोग बचाए जा सके हैं। IOM के अधिकारी अब्दुसत्तार एसोव ने कहा कि लापता लोगों को अब मृत मान लिया गया है। यमन, खाड़ी देशों में काम की तलाश में जाने वाले

प्रवासियों के लिए प्रमुख मार्ग बन चुका है, लेकिन तस्करी और भीड़-भाड़ वाली नौकाएं जानलेवा साबित हो रही हैं। ये हादसा प्रवासी संकट की गंभीरता और सुरक्षा की भारी कमी को उजागर करता है।

