
सेवा भाव का दूसरा नाम होगा राधे गोविंद। जी हां ये कहना है पंकज राय जी का , जो कि प्रेरित हैं इस्कॉन और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से। दिनांक 4 अगस्त दिन सोमवार को झरिया, धनबाद के बीच बस्तकोला क्षेत्र में राधे गोविंद नाम से एक कैफे हाउस जो कि एक धर्मशाला जितना बड़ा है, का उदघाटन किया और रिबन भी अपने माता पिता से कटवाया । पंकज राय जी का कहना है कि शादी विवाह के मौके पर ग्राहकों को केवल ₹ 5100/ में ही यह उपलब्ध रहेगा जो कि मेंटनेंस के लिए लिया जाएगा यही नहीं और किसी भी अवसर पर सस्ता से सस्ता दर पर ग्राहकों को सभी कुछ उपलब्ध कराया जाएगा। इस कैफे हाउस का उद्देश्य ही समाज सेवा होगा । मौके पर पंकज राय जी का पूरा परिवार उपस्थित था।भजन कीर्तन और भंडारा का दौर भी जारी था प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

