देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला सांसद के साथ हुई चेन स्नैचिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तमिलनाडु की कांग्रेस सांसद आर. सुधा के साथ सोमवार सुबह चाणक्यपुरी में उस वक्त चेन स्नैचिंग हुई, जब वह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। बाइक सवार झपटमार उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। इस दौरान उनकी गर्दन पर हल्की चोट भी आई है। सांसद ने लोकसभा स्पीकर, गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने इसे दिल्ली पुलिस की विफलता बताते हुए केंद्र पर हमला बोला है। फिलहाल इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

