भभुआ लीच्छवी भवन में रविवार को एक दिवसीय धर्म संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर कल्याणी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नंद गिरी उर्फ छोटी गुरु मां भी शामिल रही। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता एवं संचालन दिनेश गुप्ता के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में धर्म के प्रति बढ़ावा देने को लेकर गर्म जोशी से युवाओं में जोश भरते हुए कहा की आप सभी को सूचित करते हुवे मुझें अति-प्रसन्नता हो रहा है कि 3 अगस्त दिन रविवार को माँ मुंडेश्वरी के पावन धरती कैमूर के लिच्छवी भवन में राष्ट्रीय सनातन सेना भारत द्वारा एकदिवसीय धर्म संसद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष स्नेह सिंह राजपूत के अध्यक्षता में किया गया तथा कार्यक्रम का निर्वाहन पवन गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला जी, राष्ट्रीय संयोजक संदीप महाकाल जी, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर अनेक गणमान्य और मसहूर अतिथि आ रहे है।

एक दिवसीय धर्म संसद का आयोजन का मकसद अपने सनातन संस्कृति और हिन्दू धर्म के प्रचार-प्रसार और धर्म के प्रति सजग और बफादार रहने के लिए समाज को जागृत करने के मकसद से किया गया है। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हिन्दू धर्म और सनातन संस्कृति की माँ मुंडेश्वरी के पावन धरती से मशाल जलाने का आह्वान किया। आज हिन्दू धर्म की लड़कियों को लव जिहाद के तहत धर्मांतरण कराया जा रहा है गरीब हिन्दू परिवार का पैसे का लोभ देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है जिसे रोकने की जरूरत है। अध्यक्ष ने कहा कि हिन्दू समाज की एकता और अखंडता के विश्वास, सहयोग और साथ मिलकर हीं हम एक बेहतर समाज निर्माण कर सकते है। आइए हमसब जात-पात से ऊपर उठकर हिन्दू एकता और सनातन संस्कृति के मशाल को प्रजवल्लित करे। कार्यक्रम में यूटूबर बाबा अंसुल मौर्या, राजा यादव, उत्तम पटेल के साथ साथ अनेक लोग मौजूद थे।

