रोहतास मे राहुल गांधी और खड़गे का 10 अगस्त को आगमन को लेकर कैमूर मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया बैठक, संसद ने सासाराम चलने का किया अपील एंकर—: सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार ने 10 अगस्त को राहुल गांधी के जनसभा मे कैमूर रोहतास सहित पुरे शाहाबाद क्षेत्र वासियो से किया सासाराम चलने का किया अपील,जिला मुख्यालय कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन भभुआ में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई जिसमें 10 अगस्त को रोहतास लोक सभा में विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे शेर शाह की धरती सासाराम के रेलवे मैदान में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे साथ ही सासाराम से गया तक 16 दिनों में 18 जिलों में यात्रा करेंगे इसी कड़ी में कैमूर कांग्रेस तैयारी समिति की बैठक रखी गई। जिसका अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राधे श्याम कुशवाहा व संचालन युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुचित पांडेय ने की एवं मुख्य अतिथि सासाराम के लोकप्रिय सांसद मनोज कुमार ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र सासाराम के कैमूर जिला में मुझे प्रचंड जीत मिली थी मेरा उद्देश्य है

कि हमारे नेता माननीय राहुल गांधी के जनसभा को सुनने के लिए कैमूर के सभी विधान सभा भभुआ, मोहनिया, चैनपुर, रामगढ़ इन सभी विधान सभा से अधिक से अधिक कार्यकताओं को सासाराम के रैली स्थल पर आमंत्रित किया जाए ताकि लोग राहुल गांधी के विचारो को सुने व समझे जिला अध्यक्ष ने कैमूर के सभी प्रखण्ड अध्यक्षों व पंचायत अध्यक्षों से अपील किया कि एक-एक कार्यकर्ता साथी को राहुल गांधी, खड़गे और गठबंधन के नेताओं के संबोधन को सुने। इस मौके पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल , प्रखण्ड अध्यक्ष हरीश तिवारी, कार्यालय सचिव महेंद्र राम, जय प्रकाश सिंह, संजय सिंह, संजय चौबे, मनोज यादव, जिला प्रवक्ता गंगा धर उपाध्याय, कमलेश आजाद, दिवाकर तिवारी, कृष्ण मोहन पांडेय, लक्ष्मण राम, प्रदीप पांडेय, इरशाद अहमद खान, त्रिलोकी बिंद, महेंद्र सिंह कुशवाहा, महिला नेत्री नीतू कुमारी, सुनील कुमार पिंटू , जमुना यादव, जिला अध्यक्ष आनंद मोहन पटेल, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सजन खाँ सहित काफी संख्या मे कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे।

