
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के 9.7 करोड़ किसानों को आज एक बड़ा तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक क्लिक के जरिए 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की। यह योजना की 20वीं किस्त है, जिसमें प्रत्येक पात्र किसान को ₹2,000 की आर्थिक सहायता दी गई है। पुरी लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे देश के किसानों ने इस योजना से लाभ प्राप्त किया। किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार की यह महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। यह योजना देश के अन्नदाताओं को सम्मान देने और उनकी खुशहाली सुनिश्चित करने का एक सशक्त प्रयास है। पुरी लोकसभा के सांसद ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए किसानों को बधाई दी और इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अहम कदम बताया।

