प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। ये मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है जब उपराष्ट्रपति पद को लेकर सियासत गरमाई हुई है। हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया था और 9 सितंबर को चुनाव की तारीख तय की गई है। ऐसे में दो शीर्ष नेताओं की राष्ट्रपति से

भेंट ने राजनीतिक हलचलें तेज कर दी हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि किन मुद्दों पर चर्चा हुई। लेकिन यह तय है कि ये मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं थी… इसके पीछे कोई बड़ी रणनीति हो सकती है।

