
छत्तीसगढ़ के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तन्मय मोतीवाला को उनकी शादी पर एक खास और भावुक कर देने वाला तोहफा मिला। दरअसल, खुशी नाम की 5 वर्षीय कैंसर सर्वाइवर, जिसका इलाज डॉ. मोतीवाला ने 2022 में किया था, ने शादी में शामिल नहीं हो पाने पर अपने हाथ से बनाए उपहार भेजे। डॉ. ने सोशल मीडिया पर खुशी का गिफ्ट शेयर करते हुए लिखा कि खुशी सिर्फ उनकी मरीज नहीं, बल्कि उनकी प्यारी दोस्त भी है, जिसने उन्हें जिंदगी का असली मतलब सिखाया। इलाज के दौरान दोनों की गहरी दोस्ती हो गई थी। खुशी ने गिफ्ट में मजाक करते हुए डॉक्टर को “डोंकी” भी लिखा, जिसकी कहानी शेयर कर डॉ. ने सबका दिल जीत लिया। इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर प्यार लुटाया और कहा कि डॉक्टर और मरीज के बीच ऐसा रिश्ता अनमोल होता है।

