
बॉलीवुड में एक और स्टारकिड की एंट्री चर्चा में है—रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी। फिल्म आजाद से डेब्यू कर चुकी राशा अब अपने रैंप वॉक को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में राशा ने इब्राहिम अली खान के साथ इंडिया काउचर वीक 2025 में जेजे वलाया के लिए रैंप वॉक किया। ब्लैक लहंगे में नजर आईं राशा ने रैंप पर जलवा बिखेरा और फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर राशा के वीडियो वायरल हैं और लोग उन्हें सारा, जाह्नवी और खुशी कपूर से बेहतर बता रहे हैं। कई यूजर्स ने उनकी वॉक और कॉन्फिडेंस की तारीफ करते हुए कहा—”दिनभर देख सकते हैं।” वहीं इब्राहिम भी ट्रेडिशनल लुक में कमाल दिखाते नजर आए। राशा और इब्राहिम दोनों ने 2025 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। अब इन दोनों को नए जमाने की स्टारकिड जोड़ी कहा जा रहा है।

