एलन मस्क ने GrokAI में नया Text-to-Video फीचर ‘Imagine’ लॉन्च किया है। यह फीचर टेक्स्ट कमांड पर आधारित वीडियो जनरेट करता है, जो Google Veo3 और OpenAI के Sora को कड़ी टक्कर देगा। मस्क ने X (पूर्व Twitter) पर जानकारी दी कि यूजर्स X ऐप अपडेट कर यह फीचर यूज़ कर सकेंगे, हालांकि फिलहाल वेटलिस्ट के ज़रिए एक्सेस मिलेगा। ‘Imagine’ फीचर में स्पाइसी मोड जोड़ा गया है, जिससे 6 सेकेंड का शॉर्ट वीडियो क्लिप बनाया जा सकता है। हालांकि, इस मोड को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है—कुछ यूजर्स ने इसे अश्लील कंटेंट को बढ़ावा देने वाला बताया है। GrokAI के इस बीटा वर्जन का एक्सेस X प्रीमियम यूजर्स को ही मिलेगा, और शुरुआत में

इसे सेलेक्टेड हैवी यूजर्स को रोल आउट किया जाएगा। साथ ही, Valentine Mode नाम का एक नया फीचर भी जोड़ा गया है, जिसमें यूजर्स एक इमेजिनरी डिजिटल फ्रेंड से बात कर सकते हैं।

