दिल्ली में सोमवार को शिक्षा मंत्रालय के बाहर उस वक्त हंगामा हो गया, जब एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने फेलोशिप और छात्रवृत्ति में कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता मंत्रालय का घेराव करने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। एनएसयूआई का आरोप है कि सरकार लगातार शिक्षा बजट में कटौती कर रही है, जिससे अनुसंधान और उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों पर असर पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लिए

नारेबाजी की और छात्र हितों की अनदेखी करने पर केंद्र सरकार की आलोचना की। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई थी, इसीलिए कार्रवाई की गई। एनएसयूआई नेताओं ने एलान किया है कि जब तक फेलोशिप बहाल नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

