दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव के दौरान एक दिलचस्प पल देखने को मिला। जब कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों ने ‘देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो’ का नारा लगाया, तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “नहीं… नहीं… मैं राजा नहीं हूं। और मैं राजा बनना भी नहीं चाहता हूं। मैं

राजा के कॉन्सेप्ट के खिलाफ हूं।” राहुल गांधी ने आगे कहा कि लोकतंत्र में कोई राजा नहीं होता, यहां जनता सर्वोच्च होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जनसेवक की भूमिका में रहना पसंद करते हैं, न कि किसी शाही पद की आकांक्षा रखते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके बयान का तालियों से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है।

